Videsh Yog 2026: यह ऐसा वर्ष हो सकता है जब कई लोग विदेश में बसने का गंभीर विचार करेंगे। परंतु ज्योतिष की दृष्टि से हर पासपोर्ट धारक विदेश में नहीं बसता – क्योंकि विदेश यात्रा और विदेश में स्थाई निवास के योग बिल्कुल भिन्न होते हैं। यह रहस्य कुंडली के चौथे भाव में छिपा होता है जो घर, मातृभूमि और मानसिक स्थिरता का प्रतिनिधित्व करता है। जब चौथा भाव या उसके स्वामी 6, 8, 12 भावों में स्थित हों या राहु-केतु से दृष्ट हों, तब परिस्थितियां व्यक्ति को जन्मभूमि से दूर धकेलने लगती हैं।
आइए जानते हैं 2026 के Videsh Yog का सम्पूर्ण सार — विस्तार से।
Videsh Yog 2026: विदेश योग का महत्व
विदेश यात्रा और स्थाई सेटलमेंट के योग कुंडली में अलग-अलग संकेत देते हैं। 2026 में ग्रहों की चाल कुछ ऐसे संयोग बना रही है जो कुछ लग्नों के लिए संकेत दे सकती है कि अब उनका जीवन केवल यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि संभवतः किसी नई भूमि पर नई शुरुआत की ओर बढ़ेगा।
विदेश योग की पहचान कैसे करें
Videsh Yog 2026: कुंडली में विदेश योग की पहचान करने के लिए निम्नलिखित भावों और ग्रहों का विश्लेषण आवश्यक है:
- चौथा भाव और उसके स्वामी की स्थिति
- 12वां भाव (विदेश और प्रवास का भाव)
- राहु-केतु की स्थिति और दृष्टि
- बृहस्पति का गोचर
- महादशा और अंतर्दशा का प्रभाव
जिनकी कुंडली में चौथे भाव में या चौथे भाव पर राहु-केतु की दृष्टि है या राहु-केतु वहां पर हैं, उन्हें इस वर्ष किसी न किसी रूप में विदेश के द्वार खुलते हुए नजर आएंगे।
Videsh Yog 2026: प्रमुख ग्रहों की स्थिति :-
शनि का प्रभाव
पूरे वर्ष शनि मीन राशि में रहेंगे जो आत्मिक दिशा और कर्म निर्णय का ग्रह है। मीन में शनि की स्थिति समग्र रूप से संकेत दे रही है कि विदेश जाने का विचार यहां जरूरी नहीं है कि केवल एक ट्रिप बनकर रह जाए – बल्कि यह लाइफ चेंजिंग डिसीजन भी हो सकता है। जो लोग पहली छमाही में धैर्य रखेंगे, तैयारी करेंगे, वर्ष के अंत तक विदेश योग उनके लिए ठोस हो सकते हैं।
राहु-केतु का गोचर
राहु की कुंभ में स्थिति और केतु की सिंह में स्थिति भी विदेश यात्रा का योग प्रबल कर सकती है। राहु देव स्वयं सीमाओं को तोड़ते हैं और विदेश गमन का कारक होते हैं। इस वर्ष राहु नए संपर्क, ग्लोबल एक्सपोजर और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स की ओर धकेल सकते हैं। वहीं केतु देव पुरानी पहचान को छोड़कर नई भूमि में नई पहचान करने का संकेत दे रहे हैं – यानी फॉरेन सेटलमेंट का आध्यात्मिक ट्रिगर।
पंचग्रही योग
फरवरी-मार्च के मध्य में कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र, राहु का पंचग्रही योग होगा। इसको एक ग्लोबल शिफ्ट की तरह समझ सकते हैं। यह संयोग अचानक विदेश संबंधी निर्णयों को सक्रिय कर सकता है – आवेदन, ऑफर लेटर, स्पॉन्सरशिप या अनएक्सपेक्टेड वीजा क्लीयरेंस तक इस समय संभव है।
वक्री ग्रहों का प्रभाव
शनि का जुलाई से दिसंबर तक और गुरु का मार्च तक वक्री होना इस यात्रा की असली परख होगी। आपकी प्रिपरेशन, इंटेंशन और कार्मिक एलिजिबिलिटी यहीं पर टेस्ट होगी।
Videsh Yog 2026: लग्न अनुसार विदेश योग
मेष लग्न (Aries)
संकेत: 2026 में मेष लग्न वालों के लिए बृहस्पति का गोचर बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि गुरु आपके 12वें भाव के स्वामी हैं। मिथुन, कर्क और सिंह – तीन राशियों में गोचर करेंगे जहां अलग-अलग समय पर यात्रा और सेटलमेंट के अवसर बनेंगे।
शुभ महीने:
- जनवरी-मार्च: इंटरव्यू, एप्लीकेशन, नेटवर्किंग के प्रयासों के लिए सबसे सक्रिय समय
- मध्य वर्ष: गुरु उच्च के होकर घर, परिवार और भूमि से जुड़े निर्णयों को प्रभावित करेंगे – स्थाई निवास, पीआर, स्टडी वीजा की बात पक्की हो सकती है
- वर्ष का अंत: स्टूडेंट्स और उच्च शिक्षा के लिए विदेश योग मजबूत
उपाय:
- भाई-बहन या मित्रों के माध्यम से मिलने वाले अवसरों पर ध्यान दें
- जन्मकालीन कुंडली में पाप ग्रहों की दृष्टि और राहु-गुरु दशा का विश्लेषण करवाएं
- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो यह वर्ष विवाह के माध्यम से विदेश सेटलमेंट का हो सकता है
वृषभ लग्न (Taurus)
संकेत: वृषभ लग्न वालों के लिए विदेश योग धीरे-धीरे परिपक्व होने वाली प्रक्रिया होगी। एक झटके से निर्णय नहीं ले पाएंगे – बहुत सारी उलझनों में फंस सकते हैं।
शुभ महीने:
- जनवरी-मार्च: योजनाएं बार-बार संशोधित हो सकती हैं (गुरु वक्री)
- मध्य वर्ष: साहस, यात्रा योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय कॉन्टैक्ट्स सक्रिय होंगे
- वर्ष का अंत: घर छोड़ने के निर्णय की वास्तविक परीक्षा
उपाय:
- अगस्त में भावनात्मक असंतुलन आ सकता है – मानसिक रूप से तैयार रहें
- परिवार और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाएं
- राहु के कुंभ में रहने से विदेशी करियर के अवसर आएंगे
- साल के अंत में राहु-केतु का गोचर परिवर्तन सेटलमेंट का अंतिम द्वार खोल सकता है
मिथुन लग्न (Gemini)
संकेत: 2026 मिथुन लग्न वालों के लिए विदेश योग आत्म विकास और नई पहचान की खोज के रूप में सामने आएगा। गुरु लग्न में वक्री रहने से विदेश जाने की तीव्र इच्छा होगी लेकिन आत्मसंशय और तैयारी की कमी बार-बार निर्णयों को रोक सकती है।
शुभ महीने:
- मार्च के बाद: परिवार और आर्थिक स्थिरता से जुड़ी चर्चाएं शुरू होंगी
- मध्य वर्ष: साहस का प्रतीक – कोई डिसीजन लेने की स्थिति बनेगी
- नवंबर के बाद: राहु का मकर में जाना संभावनाओं को बहुत मजबूत करेगा
उपाय:
- जॉब ट्रिप या बिजनेस ट्रिप के अवसरों पर ध्यान दें
- अगस्त में योजनाएं धीमी पड़ सकती हैं – धैर्य रखें
- राहु कुंभ में भाग्य और लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल को मजबूती दे रहे हैं
कर्क लग्न (Cancer)
संकेत: कर्क लग्न के लिए बृहस्पति की 12वें भाव में स्थिति शत्रु राशि में होने से कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट है। संकेत तो मिल रहे हैं कि बाहर जाना चाह रहे हैं, लेकिन उनका वक्री और शत्रु राशि में होना उतना सपोर्ट नहीं दे रहा।
शुभ महीने:
- जनवरी-मार्च: आत्म मंथन का समय – योजनाएं भीतर ही भीतर पकेंगी
- मार्च के बाद: गुरु उच्च होकर लग्न में – नया आत्मविश्वास और स्वतंत्र जीवन की भावना
- वर्ष का अंत: परिवार, धन और स्थिरता से जुड़े प्रश्न उठेंगे
उपाय:
- परिवार का समर्थन और आर्थिक आधार महत्वपूर्ण होगा
- राहु की कुंभ में स्थिति (8वां भाव) अप्रत्याशित तरीके से यात्रा योग बना सकती है
- द्वादश भाव या राहु की दशा चल रही हो तो योग और प्रभावी
- नवंबर के बाद फॉरेन कोलैबोरेशन के माध्यम से स्थाई निवास का द्वार खुल सकता है
सिंह लग्न (Leo)
संकेत: सिंह लग्न वालों के लिए विदेश योग करियर विस्तार, पहचान निर्माण और आत्मसिद्धि से जुड़ा होगा। गुरु 11वें भाव में रहेंगे और विदेशी अवसर केवल इच्छा नहीं बल्कि वास्तविकता का रूप ले सकते हैं।
शुभ महीने:
- शुरुआती महीने: विदेशी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संपर्कों या मित्रों के माध्यम से दिशा खुलेगी
- मध्य वर्ष: गुरु उच्च के होकर – विदेश यात्रा, वीजा आवेदन, हायर एजुकेशन या स्पिरिचुअल रिट्रीट्स के योग मजबूत
- वर्ष का अंत: आत्मविश्वास बढ़ेगा, क्लेरिटी मिलेगी
उपाय:
- अगस्त में गुरु अस्त होंगे – भावनात्मक उलझने हो सकती हैं
- राहु का सातवें भाव में होना मैरिज बेस्ड ट्रैवल या फॉरेन कोलैबोरेशन के योग बनाता है
- नवंबर के बाद वर्क बेस्ड रीलोकेशन या कॉन्ट्रैक्चुअल फॉरेन स्टे संभव
कन्या लग्न (Virgo)
संकेत: विदेश यात्रा का साल जरूर हो सकता है लेकिन यह केवल इच्छा से पूरा होने वाला वर्ष नहीं है – यह कर्म, संयम और सही समय पर लिए गए निर्णयों का साल है। बृहस्पति 10वें, 11वें, 12वें भाव से गोचर करेंगे।
शुभ महीने:
- शुरुआत में: वक्री गुरु से थोड़ा कंफ्यूजन
- मध्य वर्ष: गुरु उच्च के होकर 11वें भाव में – नेटवर्किंग, रिलेशनशिप या मित्र की मदद से संभावना बढ़ेगी
- नवंबर के बाद: विदेश में शिक्षा, प्रशिक्षण या स्पेशल स्किल डेवलपमेंट का योग मजबूत
उपाय:
- राहु छठे भाव में – कंपटीशन एग्जाम या सेवा के माध्यम से विदेश का रास्ता
- शनि लग्न को दृष्ट कर रहे हैं – कुछ डिले संभव
- केतु 12वें भाव में – त्याग, व्यय, मोक्ष या पुराने कार्मिक कनेक्शन से यात्रा योग
तुला लग्न (Libra)
संकेत: 2026 विदेश संबंधी इच्छाओं को ठोस दशा देने वाला वर्ष हो सकता है लेकिन सिर्फ सपने नहीं, जीवन की बड़ी जिम्मेदारियां भी साथ चलेंगी। बृहस्पति नौवें, 10वें और 11वें भाव से गोचर करेंगे।
शुभ महीने:
- शुरुआत में: वक्री गुरु से निर्णय उलझ सकते हैं
- मध्य वर्ष: डिवाइन सहायता और किसी वरिष्ठ या गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन
- 10वें भाव में गुरु: प्रोफेशनल यात्रा, कॉर्पोरेट डेलीगेशन या विदेशी कंपनियों से अपॉइंटमेंट
- नवंबर के बाद: स्थाई निवास या घर से दूर बसने की परिस्थितियां बढ़ेंगी
उपाय:
- राहु पंचम भाव में – क्रिएटिव प्रोजेक्ट से विदेश का मार्ग
- केतु सिंह में – पुराने कनेक्शन से विदेश निमंत्रण संभव
- ग्रहों की युति और ग्रहण के समय सावधानी
वृश्चिक लग्न (Scorpio)
संकेत: साल 2026 एक गहरे परिवर्तन का चरण है जहां विदेश जाना सिर्फ अवसर नहीं बल्कि एक कार्मिक मोड़ के रूप में आ सकता है। बृहस्पति आठवें, नौवें और 10वें भाव से गोचर करेंगे।
शुभ महीने:
- शुरुआत में: आठवें भाव में वक्री – अप्रत्याशित परिस्थितियां, सडन इवेंट, छिपे हुए अवसर
- मध्य वर्ष: भाग्य भाव में गुरु – विदेश योग के मार्ग खुलेंगे, उच्च शिक्षा या शोध के लिए यात्रा
- वर्ष का अंत: कार्मिक इनविटेशन, अप्रत्याशित जॉब अपॉर्चुनिटी या फंडिंग
उपाय:
- मानसिक रूप से मजबूत होकर डिसीजन लेना महत्वपूर्ण
- राहु चौथे भाव में – पारिवारिक स्थान परिवर्तन, मूलभूमि से दूरी
- केतु 10वें भाव में – कार्यक्षेत्र में डिटैचमेंट
- जन्मकालीन कुंडली में दशा का विश्लेषण करवाएं
धनु लग्न (Sagittarius)
संकेत: 2026 विदेश यात्रा के अवसरों का वर्ष है पर यह यात्रा केवल भौतिक नहीं होगी बल्कि दर्शन और पहचान की खोज भी होगी। बृहस्पति (लग्नेश) सातवें, आठवें और नौवें भाव से गोचर करेंगे।
शुभ महीने:
- शुरुआत में: वक्री गुरु सातवें भाव में – विदेशी साझेदारी, विवाह या सहयोग के माध्यम से संभावना
- मार्च के बाद: गुरु उच्च के होकर आठवें भाव में – अचानक इनविटेशन, स्कॉलरशिप, रिसर्च बेस्ड अपॉर्चुनिटी
- अगस्त में: गवर्नमेंट रिलेटेड ट्रांसफॉर्मेशन संभव (स्ट्रेटेजिकली डिसीजन लें)
उपाय:
- राहु तीसरे भाव में – साहस, एफर्ट्स, सिबलिंग्स के माध्यम से विदेश मार्ग
- केतु नवम भाव में – आध्यात्मिक यात्रा या लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल
- इमोशन या ईगो में आकर डिसीजन न लें
मकर लग्न (Capricorn)
संकेत: विदेश यात्रा का वर्ष जरूर है लेकिन यह आसान या सीधी रेखा नहीं होगी – यह संघर्ष, रणनीति और कार्मिक परीक्षा का वर्ष है। बृहस्पति छठे, सातवें और आठवें भाव से गोचर करेंगे।
शुभ महीने:
- शुरुआत में: नौकरी, सेवा या प्रतियोगिता के माध्यम से यात्रा संभव (वक्री गुरु से डॉक्यूमेंटेशन में डिले)
- मध्य वर्ष: विवाह, पार्टनरशिप या अंतरराष्ट्रीय सहयोग से विदेश के द्वार खुलेंगे
- वर्ष का अंत: अचानक बदलाव, कार्मिक इनविटेशन से विदेशी यात्रा को मजबूती
उपाय:
- राहु दूसरे भाव में – आर्थिक जोखिम लेने की प्रेरणा, सेविंग्स का निवेश संभव
- केतु सिंह में – मन में संशय, डर – संयम से डिसीजन लें
- साल के अंत में राहु लग्न में आएंगे तो आप खुद स्थितियों को नियंत्रित करेंगे
कुंभ लग्न (Aquarius)
संकेत: भाग्य और परिश्रम दोनों मिलकर विदेश यात्रा और सेटलमेंट की संभावनाएं बना रहे हैं। बृहस्पति पांचवें, छठे और सातवें भाव से गोचर करेंगे।
शुभ महीने:
- जनवरी-मार्च: वक्री गुरु से योजनाएं अटक सकती हैं – आवेदन और डॉक्यूमेंटेशन की तैयारी का समय
- मध्य वर्ष: गुरु उच्च के होकर छठे भाव में – जॉब, इंटरव्यू, सर्विस कॉन्ट्रैक्ट या लीगल प्रोसेस से मौका
- अगस्त के आसपास: गुरु अस्त से निराशा हो सकती है – भीतर की स्थिरता का अभ्यास
उपाय:
- राहु लग्न में – नया आत्मविश्वास, विदेशी जीवन अपनाने की इच्छा, पहचान में बदलाव
- केतु सिंह में – रिश्तों और पार्टनरशिप से दूरी या त्याग के साथ विदेश सफर जुड़ा हो सकता है
- मानसिक रूप से तैयार रहकर आगे बढ़ें
मीन लग्न (Pisces)
संकेत: वर्ष 2026 विदेश यात्रा और आध्यात्मिक प्रवास दोनों के संकेत लिए हुए है। यह वह समय है जब केवल देश नहीं बल्कि जीवन की दिशा बदलने का विचार करेंगे। बृहस्पति (लग्नेश) चौथे, पांचवें और छठे भाव से गोचर करेंगे।
शुभ महीने:
- शुरुआत में: वक्री गुरु से विदेश की गहरी इच्छा लेकिन पारिवारिक, भावनात्मक या संपत्ति संबंधित बाधाएं
- मध्य वर्ष: गुरु उच्च के होकर पांचवें भाव में – शिक्षा, प्रेम संबंध, संतान या क्रिएटिव प्रोजेक्ट से अंतरराष्ट्रीय अवसर
- नवंबर के बाद: नेटवर्क, सोशल सर्कल या मित्रों से फॉरेन कनेक्शन मजबूत
उपाय:
- राहु 12वें भाव में – विदेश में एकांत जीवन, रिट्रीट, आश्रम या मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए यात्रा संभव
- केतु छठे भाव में – हेल्थ रिलेटेड कारणों से भी विदेश यात्रा हो सकती है
- पुराने मित्र का कॉल या अचानक वीजा अप्रूवल संभव
इस Videsh Yog 2026 की सम्पूर्ण जानकारी पाने के लिए पूरा वीडियो हिंदी में देखें।
Videsh Yog 2026: निष्कर्ष
2026 का वर्ष विदेश यात्रा और सेटलमेंट के अवसरों से भरा है। लेकिन सफलता केवल इच्छा और भाग्य पर निर्भर नहीं करेगी। राहु-केतु, बृहस्पति और शनि देव के प्रभाव से कुछ बाधाएं भी आ सकती हैं तो कुछ अच्छे अवसर भी। जिन्हें सही समय पर सोच-समझकर निर्णय, धैर्य और नियमित उपाय अपनाकर ही पार किया जा सकता है। जो जातक ग्रहों के संकेतों के अनुसार तैयारी और कर्म करेंगे, वे न सिर्फ विदेश जा पाएंगे बल्कि वहां स्थाई सफलता और संतोष भी पा सकेंगे।
अपनी कुंडली या उससे संबंधित जानकारी के लिए Astro Sarathi से संपर्क करें।
Mobile No.: 91-9667557994
WhatsApp: +91-9858598765
हम अपने सम्मानित ग्राहकों को सर्वोत्तम आध्यात्मिक समाधान और उत्कृष्ट सेवा अनुभव प्रदान करने पर गर्व महसूस करते हैं।
हमारी सेवाओं में शामिल हैं —
🔹 ऑनलाइन पूजा (Online Puja)
🔹 यंत्र एवं कवच (Yantras & Kavach)
🔹 कुंडली विश्लेषण (Kundali Vishleshan)
🔹 वास्तु शास्त्र परामर्श (Vastu Shastra Consultations)
🔹 रत्न (Gemstones)
🔹रुद्राक्ष (Rudraksha)




